ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 138 राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य आम चुनाव 2020

Tp न्यूज। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के आम चुनाव 2020 के लिए मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए एच  गौरी ने कहा कि जिले में 4 चरणों में चुनाव संपन्न होंगे । इस बार मतदान  ईवीएम से करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदान का समय 7.30 से शाम 5 बजे तक नियत किया गया है।
         गौरी ने कहा कि  चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, आदर्श आचार संहिता चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक लागू रहेगी। इसके मद्देनजर सभी राजनीतिक दल आदर्श आचार संहिता के अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कोरोना एडवाइजरी की पालना भी सुनिश्चित करें। सभी राजनीतिक दल और उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि ऐसा कोई काम ना किया जाए जिससे किसी धर्म, संप्रदाय या जाति के लोगों  की भावना को ठेस पहुंचे। राजनीतिक दल और उम्मीदवार सामान्य आचरण की पालना के साथ-साथ कोविड-19 के मद्देनजर कोरोना एडवाइजरी की भी पूरी अनुपालना करते हुए संक्रमण रोकथाम में प्रशासन की मदद करें।
       गौरी ने बताया कि जिला परिषद सदस्य के रूप में चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थी डेढ़ लाख रुपए और पंचायत समिति सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी 75000 रुपए तक की राशि अधिकतम खर्च  कर सकते  हैं। व्यय की जाने वाली राशि पर निगरानी के लिए प्रकोष्ठ गठित किया गया है, जो चुनाव प्रचार के लिए किए जाने वाले खर्च पर नियमित निगरानी रखेगा।
गौरी ने बताया कि जिला परिषद के 29 वार्ड के चुनाव होंगे तथा पंचायत समिति के लिए 161 वार्ड में चुनाव करवाए जाएंगे। इसके लिए 1633 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कोविड-19 संक्रमण से बचाव के मद्देनजर प्रत्येक मतदान बूथ पर मतदाताओं की संख्या कम कर 900 निर्धारित की गई है। बैठक में राजनीतिक दलों से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Share This News