ताजा खबरे
मुरलीधर व्यास कॉलोनी रोड पर बेकाबू कार से 3 घायलअनुपस्थित कार्मिकों को नोटिस, सीएमएचओ ने लिया आकस्मिक निरीक्षणहवाई सेवाओं के विस्तार को लेकर हुई चर्चाबीकानेर में पैदल चलने की परमिशन! AI का कमालपीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में नई ट्रॉलियां, वाटर कूलर, स्टूल नए उपकरण भेंटबीकानेर में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 1 से 7 जून तकजलापूर्ति समय में एक दिन के लिए बदलाव, इन इलाकों में रहेगा असरराजस्थान के इन जिलों में मौसम रहेगा खराब, अन्य जिलों में हीट वेवपीबीएम में महाराणा प्रताप को लेकर कथित आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वाले युवक ने माफी मांगी1100 दीपक से झिलमिलाया यज्ञस्थल
IMG 20211103 181707 3 करोड़ों की अवैध शराब जब्त, चार शराब तस्कर गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20240221 WA0251 करोड़ों की अवैध शराब जब्त, चार शराब तस्कर गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
बीकानेर में जब्त अवैध शराब।

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिला पुलिस ने करोड़ों की अवैध शराब बरामद की है और चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस थाना पूगल ने नाकाबंदी की थी। नाकाबंदी के दौरान एक स्कोर्पियो गाड़ी और एक ट्रेलर को रोका गया। स्कोर्पियो गाड़ी में सवार नारायणराम नामक व्यक्ति ट्रेलर को एस्कॉर्ट कर रहा था। ट्रेलर की तलाशी लेने पर ईंटों के नीचे 840 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किए गए। शराब पंजाब और हरियाणा निर्मित रोयल स्टेज, रोयल चेलेन्ज, मेकडोल व्हीस्की ब्रांड की है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर लिया है।
डालूराम, 26 वर्ष, जाट, गोदारों की ढाणी, धोरीमन्ना, बाड़मेर हेमन्त कुमार, 22 वर्ष, जाट, मुसलमानों की ढाणी, भलीसर, धोरीमन्ना, बाड़मेर
नारायण राम, 25 वर्ष, जाट, भीमगुडा, सरवाणा, सांचौर (स्कोर्पियो चालक) नैनाराम, 50 वर्ष, जाट, गेनाणियों का तला दूधू, धोरीमन्ना, बाड़मेर (ट्रेलर चालक) गिरफ्तार शराब तस्कर नारायण राम के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। यह कार्रवाई बीकानेर पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि है।
इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा, थानाधिकारी पूगल और पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Share This News