Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के नोखा में एक पति पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई । यहां पर बने एक सरकारी कुंड में पति – पत्नी के शव मिले है । प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लगा रहा है । सूचना पर सीआई ईश्वर प्रसाद जांगिड़ मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कुंड से बाहर निकलवाकर बागड़ी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है । घटना नोखा कस्बे के टांट गांव की है । जहां टांट गांव निवासी मदन लाल व उसकी पत्नी राजदेवी के शव सरकारी कुंड में मिले है । प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लगा रहा है । फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है कि आत्महत्या है या फिर कुछ और।