ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20240730 221249 विश्व प्रसिद्ध पुष्कर में मछलियां मरी, पुरोहितों का रोष फूटा, मंदिर द्वार बंद किया Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। विश्व प्रसिद्ध पुष्कर सरोवर में बीते 15 दिनों से लगातार मछलियों के करने का सिलसिला जारी है। 

पुष्कर के स्थानीय तीर्थ पुरोहित संघ के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहितों ने जगत पिता ब्रह्मा मंदिर के बाहर बैठकर उग्र प्रदर्शन किया गया। पुरोहितों ने मंदिर का मुख्य द्वार बंद कर जिला कलेक्टर को पुष्कर बुलाने की मांग की। तीर्थ पुरोहित संघ के अध्यक्ष पुष्कर नारायण अदाली ने बताया कि सरोवर में व्याप्त समस्या को लेकर पूर्व में 15 दिन पहले उपखंड अधिकारी को समस्या निस्तारण की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा गया था। बावजूद इसके मछलियों के मरने से स्थानीय लोगों और देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंच रही है। ऐसे में जल्द से जल्द जिला प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

तीर्थ पुरोहित संजय पाराशर ने बताया कि सरोवर के 52 घाटों पर सफाई नियमित नहीं है। और सरोवर पर फैली दुर्गंध से हालत खराब है। सरोवर में औसतन रोजाना 2000 मछलियां मर रही हैं। रोहित ने बताया कि जब तक जिला कलेक्टर मौके पर आकर वार्ता नहीं करते तब तक वह मौके से नहीं हटेंगे। विवाद बढ़ने पर पुष्कर थाना प्रभारी राकेश यादव मय जाब्ता पहुंचे, जिसके बाद पुष्कर तहसीलदार सृष्टि जैन ओर उपखंड अधिकारी निखिल कुमार पोद्दार पहुंचे, जहां स्थानीय तीर्थ पुरोहित ने उन्हें लौटा दिया।


Share This News