Thar पोस्ट न्यूज। इस बार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त देर रात है। होलिका दहन 13 मार्च को है। इस दिन भद्रा काल भी लग रहा है, जिस वजह से होलिका दहन देर रात किया जाएगा। होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 13 मार्च को रात 11 बजकर 26 मिनट से मध्यारात्रि 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगा। फाल्गुन पूर्णिमा तिथि का समापन 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर होगा। 14 मार्च को पूरे देश में होली का त्यौहार मनाया जाएगा। शास्त्रों में होलाष्टक में अनेक कार्य वर्जित है।
- होलाष्टक में विवाह, गृह प्रवेश आदि सोलह संस्कारों को करने की मनाही है।
- होलाष्टक के दौरान किसी भी तरह के विवाद, झगड़े और नकारात्मक सोच से बचना चाहिए।
- होलाष्टक में नया व्यवसाय शुरू करना आदि नहीं करना चाहिए।
- इस दौरान अशुद्ध या तामसिक भोजन से बचना चाहिए। मांसाहारी भोजन, शराब या अशुद्ध पदार्थों का सेवन न करें।
होलाष्टक में क्या करें?
- होलाष्टक के दौरान रामायण या भगवद गीता का पाठ करना शुभ माना जाता है।
- होलाष्टक में ध्यान, साधना और धार्मिक प्रार्थना नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा करती है।
- होलाष्टक के दौरान भगवान विष्णु, शिव जी, प्रभु राम और बजरंगबली की पूजा करनी चाहिए।
- होलाष्टक में ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए।