Thar पोस्ट, न्यूजबीकानेर में भारी बारिश को देखते हुए 3 अगस्त को भी अवकाश रहेगा। बीकानेर में 2 अगस्त को कलेक्टर ने अवकाश घोषित किया था। भारी बारिश व मौसम को देखते हुए जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने एक आदेश जारी कर तीन अगस्त को सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। शनिवार को स्कूलों, कोचिंग संस्थानों, मदरसों और आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा अवकाश। जिले के समस्त राजकीय एवं निजी (प्रारम्भिक/माध्यमिक) विद्यालयों, समस्त कोचिंग संस्थानों, मदरसो एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में शनिवार को अवकाश रहेगा। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश अनुसार सभी को इस की पालना सुनिश्चित करनी होगी। अवहलेना करने वाले संस्थानों और अधिकारियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।