Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में 9 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सरकार ने यह निर्णय विश्व आदिवासी दिवस के चलते लिया है। इस दिन सरकारी स्कूल-कॉलेज, बैंक और ऑफिस की छुट्टियां रहेगी। विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में रहने वाले आदिवासी लोग धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।
सरकारी कैलेंडर के अनुसार 9 अगस्त को सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थान में अवकाश रहेगा। हालंकि अलग से छुट्टियों के लिए इस बारें में कोई जानकारी नहीं है।
7 को आधे दिन का अवकाश
कल 7 अगस्त को भी राजस्थान सरकार ने आधे दिन का अवकाश घोषित किया है। दरअसल, राजधानी जयपुर में तीज की सवारी निकलती है, ऐसे में राजस्थान सरकार ने आधे दिन का अवकाश के आदेश जारी किए है। जिसके तहत प्रदेश के सभी ऑफिस, स्कूल-कॉलेज और बैंक में आधे दिन का अवकाश रहेगा।