Thar पोस्ट, न्यूज। रंगीले मौसम में आज बीकानेर की होली के कई रंग देखने को मिले। शहर के परकोटे में आज व्यास व हर्ष जाति में पानी डोलची खेल देखने/खेलने के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। बच्चों से लेकर बुजर्ग भी इस पानी के युद्ध मे शामिल हुए। जितने लोग चौक व गली में थे उतने ही छत्तों पर डटे थे। व्यास व हर्ष जाति के लोगों ने एक दूसरे की पीठ पर जमकर पानी से वार किया। यह खेल परम्परागत तरीके से सदियों से खेला जा रहा है। बीकानेर में आज नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी मंदिर परिसर में फागोत्सव फूलों की होली व रास आदि कार्यक्रम होंगें। बीकानेर में नए चलन के तहत घरों में भी फागोत्सव मनाए जा रहे हैं।