

Tp न्यूज़। बीकानेर के कीकाणी व्यासों के चौक में विधि विधान से होली का थम्बपूजन कर होली का विधिवत आगाज कर दिया गया है। गोपाल लाल प्यारे के व भैरुनाथ के जयकारे के साथ थम्ब पूजन कर आगाज हो गया है।थम्ब पूजन में नारायण जी व्यास,भाजपा नेता जे.पी व्यास,गोपाल व्यास(काला महाराज),पंडित ब्रजेश्वर व्यास, यादवेन्द्र व्यास,बलदेव व्यास,सोम प्रकाश व्यास, बलबेश व्यास,गणेश व्यास,राहुल व्यास,पवन,बिट्टू आदि मोहल्ले के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यहाँ भी हुआ पूजन
बीकानेर के लालाणी व्यासों के चौक में विधि विधान से होली का थम्बपूजन कर होली का विधिवत आगाज कर दिया गया है। गोपाल लाल प्यारे के व भैरुनाथ के जयकारे के साथ थम्ब पूजन कर आगाज हो गया है।
थम्ब पूजन में मक्खन लाल व्यास, वल्लभ व्यास, श्रीकांत व्यास, कानू लाल व्यास, उमेश व्यास, शिव शंकर व्यास , विष्णु कांत व्यास, गिरधारी व्यास, सोनाराम व्यास राजकुमार व्यास, अजय कुमार पुरोहित, गिरिराज चुरा आदि उपस्थित थे।
