ताजा खबरे
ऑस्ट्रेलिया में चक्रवात से 20,000 से अधिक घरों के डूबने का खतराबीकानेरी होली : फागणिया फुटबॉल: मैच के पोस्टर का विमोचनसाहित्य अकादमी द्वारा एशिया के सबसे बड़े साहित्योत्सव-2025 का आयोजन 7 मार्च सेहोली पर सफाई व अन्य व्यवस्था को लेकर विधायक श्री जेठानंद व्यास ने नगर निगम को पत्र लिखा90 किलो भुजिया, मिठाई आदि मौके पर किए नष्टएसडीएम अस्पताल में आयोजित हुआ चिकित्सा शिविरभाजपा गंगाशहर मंडल कार्यालय का उद्घाटनउत्तरी हवाएं चलेगी, गिरेगा तापमान, लेकिन उसके बाद गर्मीबीकानेर : अकेली रह रही महिला का शव मिलाबीकानेरी होली : श्रीश्याम फाग महोत्सव 8 को** *शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज कल करेगा होलका का आगाज
IMG 20241023 101608 28 बीकानेरी होली : श्रीश्याम फाग महोत्सव 8 को** *शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज कल करेगा होलका का आगाज Bikaner Local News Portal राजस्थान
Share This News

img 20250305 wa00124100079206829812597 बीकानेरी होली : श्रीश्याम फाग महोत्सव 8 को** *शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज कल करेगा होलका का आगाज Bikaner Local News Portal राजस्थान
img 20250305 wa00103036379785907215094 बीकानेरी होली : श्रीश्याम फाग महोत्सव 8 को** *शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज कल करेगा होलका का आगाज Bikaner Local News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। रानीबाजार इंडस्ट्रियल एरिया के रिद्धि सिद्धि पैलेस में श्री श्याम आस्था परिवार द्वारा 8 मार्च को श्याम प्रभु का फाग महोत्सव आयोजित होगा। आयोजन प्रभारी नवलकिशोर सोनी के अनुसार दोपहर 1 बजे शुरू होने वाले इस फाग संकीर्तन में श्याम प्रभु का विशेष पुष्प श्रृंगार होगा तथा पुष्प इत्र की वर्षा, चंग धमाल, राधाकृष्ण संग पुष्प होली और सचेतन नृत्य झांकियों का आयोजन होगा। श्री श्याम आस्था परिवार के मुख्य संरक्षक जयनारायण गोयल ने बताया कि इस फागमहोत्सव में भजन प्रवाहकों द्वारा बाबा श्याम के मधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी और अखण्ड ज्योत प्रज्वलित होगी तथा शाम सवा सात बजे महा आरती होगी।

रियासतकालीन परंपरा का निर्वहन करते हुए
राजपरिवार की कुल देवी माता नागणेची के चरणों में भजन और इत्र गुलाल अर्पित कर लेगा होली की अनुमति
समाज का विभिन्न स्थानों पर होगा सामूहिक प्रसाद का आयोजन,

बीकानेर। बीकानेर की रियास्तकालीन परंपरा का निर्वहन करते हुए शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज कल 6 मार्च 2025 फाल्गुन सुदी सप्तमी (खेलनी सातम) पर माता रानी नागणेची के चरणों में इत्र गुलाल अर्पित कर भजन गाकर माता रानी से होली खेलने की अनुमति प्राप्त करेगा।

भाई बंधु ट्रस्ट अध्यक्ष कामिनी विमल भोजक मैया ने बताया कि इस दिन शाकद्विपीय समाज, माता रानी के चरणों में भजन प्रस्तुत करते है और इसके बाद आरती के समय रात्रि 8 बजे माता रानी को इत्र गुलाल अर्पित की जाएगी। होली महोत्सव की शुरुआत की अरदास की जाएगी और फिर गुलाल उछालकर बीकानेर में होलका का आगाज किया जाएगा इसके बाद होली दहन तक शहर में मांगलिक कार्यों पर प्रतिबंध रहेगा और रम्मतो का दौर शुरू होगा। माता रानी को विशेष श्रृंगार किया जायेगा।

महामंत्री नितिन वत्सस के अनुसार इस दिन समाज  विभिन्न स्थानों पर सामूहिक भोग का आयोजन करता है जिसमे श्यामोजी वंशज मूंधड़ा प्रन्यास भवन, हसावतो की तलाई, नाथ सागर स्थित सूर्य भवन, डागा चोक स्थित शिव शक्ति भवन, जसोल्लई स्थित जनेश्वर भवन में प्रसाद का आयोजन होगा
*रात्रि को निकलेगी होली की पहली गेर*
वत्सस ने बताया की इस दिन रात्रि को नागणेची मंदिर से निकलकर समाज के बुजुर्ग और युवा  देर रात्रि को शहर में होली की पहली गेर लेकर आते है जो की गोगागेट से शहर में प्रवेश करते हुए बागड़ी मोहल्ला, भुजिया बाजार , चाय पट्टी, बैदो का बाजार नाईयो की गली, मरूनायक चोक, चोधरियो की घाटी होते हुए मूंधाड़ा सेवागो के चोक में संपन होगी

इस रियासत कालीन परंपरा का निर्वहन सफल तरीके से संपन्न करने के लिए समाज के व्यक्ति बड़े पैमाने पर तैयारियो में लगे है जिनमे राजा सेवग, अजय कुमार शर्मा, पुरषोत्तम सेवक, सुशील सेवग, दीनानाथ सेवग, शिवचंद भोजक, बलदेव प्रसाद सेवग, संजय शर्मा मनु भाईजी, नीरज शर्मा,प्रणव भोजक उमेश भोजक, सीताराम सेवग, राधेश्याम सेवग, अरुण शर्मा , गुड्डा सेवग, रामजी सेवग, विष्णु सेवग कमल कुमार राजेंद्र शर्मा अपने अपने साथियों सहित तैयारियो में जुटे हैं।


Share This News