Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में होली की रंगत अब परवान पर है। कहीं रम्मत तो कहीं फागोत्सव की धूम है। आज व्यास व हर्ष जाति के बीच पानी डोलची खेल हुआ। दोनों जाति के लोगों ने पानी भरी डोलची से एक दूसरे की कमर पर पानी वेग का वार किया। यह परंपरा सैंकड़ों वर्षों से जारी है। बाद में गेर निकाली गई। नीचे जहां सड़क पानी से तर हो गई तो ऊपर आसमान में खूब गुलाबी गुलाल उड़ी।