Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में रंगत होली परवान पर है। आज शहर में हर्ष और व्यास जाति के बीच पानी युद्ध हुआ। युद्ध के हथियार थे डोलची और पानी। ऐतिहासिक डोलची मार खेल हर्षों की ढाल पर खेला गया। जिसमें पांच टैंकर पानी प्रेमभरी बौछार बन गया। चमड़े की बनी डोलची से पानी भरकर एक-दूसरे की पीट पर वार किया गया। दोपहर दो बजे शुरू हुए खेल को देखने के लिए शहर भर के लोग हर्षों की ढाल पहुंचे। पानी की तीखी मार के बाद भी इन जातियों के लोगों के चेहरों से खुशी व प्रेम ही झलकता रहता है। खेल का रोमांच इतना होता है कि हर आयु वर्ग के लोग पानी की जंग में शरीक हुए। व्यासों के चौक से लेकर मूंधड़ा चौक, हर्षों का चौक मोहता चौक, रत्ताणी व्यासों की घाटी तक मेले का अहसास हुआ। हर्षों-व्यासों की यह पानी की जंग देखने बड़ी संख्या में महिलाएं भी छतों पर पहुंची। खेल में लालाणी-कीकाणी व्यास व हर्ष जाति के लोगों के साथ पुष्करणा समाज की कुछ अन्य जातियों के लोग भी शामिल हुए। इसमें बड़े, बुजुर्ग व बच्चों ने भी भाग लिया। खेल की समाप्ति पर गुलाल उड़ाई गई।दो घंटे की जंग के बाद जब हर्ष जाति के लोगों की ओर से व्यास जाति की इजाजत से गुलाल उछाली गई तो इसी के साथ ही एक दूसरी जाति के लिए शुरू हो जाता है गीतों का दौर। दोनों जातियों के बड़े-बुजुर्ग एक दूसरे को हाथ जोड़कर अगले वर्ष फिर इसी तिथि पर खेलने का कह कर विदाई ली। इसके बाद हर्ष जाति के लोग अमरेश्वर महादेव की पूजा करने गए। लौटते वक्त वे गेर के रूप में आए।
फ़ागणिया फुटबॉल “मैच 16 मार्च बुधवार को धरणीधर मैदान में सांय 4:30 बजे
Thar पोस्ट, न्यूज़। अध्यक्ष कन्हैयालाल रंगा ने बताया की यह मैच विचित्र वेशभूषा पहने स्त्रियों की टीम तथा पुरुषों की टीम के बीच में होगा ।
सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि इस मैच हेतु अब तक 32 प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी है विश्व राजनीति के चर्चित चेहरे- व्लादिमीर पुतिन, जेलेंस्की, बाइडेन,नरेंद्र मोदी ,योगी आदित्यनाथ, दीपिका पादुकोण ,कंगना राणावत, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, रणवीर कपूर, रितिक रोशन, सलमान खान, अक्षय कुमार, तथा अल्लू अर्जुन के साथ-साथ देवी देवताओं, वसुंधरा राजे ,साईं बाबा, कश्मीरी पंडित इत्यादि के स्वांग बनकर आने की प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी है।
आज धरणीधर मैदान में कन्हैया लाल रँगा,अशोक आचार्य,सीताराम कच्छावा, गोपाल कृष्ण हर्ष, दुर्गा शंकर आचार्य ,राहुल सोनी ,गिरिराज पुरोहित ,भास्कर आचार्य,ओम सोलंकी आदि सदस्यों ने मैच की विभिन्न व्यवस्थाओं को अंजाम दिया ।इस मैच में महिला का स्वांग बनकर खेलने वाले खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।