

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर में आज अनेक स्थानों पर फ़ागोत्सव हुए। जवाहर नगर स्थित रामेश्वर नाथ रंगोलाई महादेव मन्दिर प्रांगण में गुलाब की पुष्प वर्षा के साथ फाग उत्सव मनाया गया। मुख्य पुजारी बलदेव दास रंगा ने बताया कि फाग उत्सव पिछले काफी सालों से यहॉ मन्दिर में भक्तों के द्वारा किया जाता है
महिलाओ ने फाग उत्सव मे भजन गाए।
पुरुषों ने चंग पर धमाल के साथ गीत गाए। महिला मंडल टीम द्वारा रामा देवी व्यास, लाली पांडिया, रामादेवी पुरोहित, डाली बाई, नोखा मनोज देवी, छोटी बाई राजकुमारी देवी अंजू देवी रेणु देवी संतोष सुथार विजय लक्षमी देवी रंगा कांता सोनी, मनीषा व्यास सुधा पारीक ने भजनों की शानदार प्रस्तुतियां पेश की अपने भजनों से माहौल को पूर्ण रूप से भक्तिमय बना दिया
आज के कार्यक्रम में इनका सहयोग सराहनीय रहा रैखा व्यास गीतादेवी अनपूर्णा सूरज देवी विश्नोई, कार्यक्रम में कोमल बिस्सा, पायल खत्री विध्या व्यास अंजली विश्नोई, मानवी सोनिया नम्रता कुनिका ने भजनों के दौरान नृत्य किया एवँ घूमर डांस किया।


रंगोलाई मह्मदेव मन्दिर पुष्पों से श्रृंगार किया। महेश श्रीमाली, गुरु जी, श्रवण व्यास, ओम प्रकाश सुथार, राज कुमार सुथार, अमित विश्नोई अशोक सुथार भुवनेश सुथार अमित पारीक इन्होंने अपनी विशेष भूमिका निभाई
नगाड़ा वादक बाल कलाकार सचिन मोहन रंगा ने किया। धनराज विश्नोई दुर्गादास मूंधड़ा शिव सुथार घनश्याम पारीक कमल पारीक दीपक मनोज पारीक भी उपस्थित रहे।

एक शाम खाटू वाले श्याम के नाम भक्ति संगीत कार्यक्रम में देर रात तक झूमे- नाचे श्रद्धालु
नामचीन गायक कलाकारों ने श्री खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुती से समा बांधा।
दिल्ली और मुंबई से आए विशेष फूलों से हुआ बाबा का श्रृंगार, अनवरत चला भण्डारा। श्री श्याम बाल संकीर्तन मंडल समिति सार्वजनिक प्रन्यास कि ओर से ‘श्री श्याम रंगीला फाग महोत्सव’का आयोजन १७ से १९ मार्च को जयपुर रोड़ स्थित श्री श्याम धाम में आयोजित किया गया । जहां मंगलवार की देर रात तक गायक कलाकारों ने एक से बढक़र एक भजनों की प्रस्तुती देकर शमा बांध दिया। प्रन्यास के महासचिव सुरेश चन्द्र भसीन ने बताया कि कार्यक्रम में देश भर में प्रसिद्ध और श्री श्याम बाबा के भजनों का रसास्वादन कराने वाली इंदौर की श्रीमती दुर्गा गामड़ ने ‘आयो सांवरियो सरकार नीले घोड़े चढक़े….।’ कमलेश शर्मा (फूलेरा वाले) ने ‘श्याम बाबा तेरे पास आया…..चरणों में अरदास लाया।’वहीं सुधीर पारीक (भीलवाड़ा) वालों ने श्याम बाबा के दर्शन हो जाए और सुनील शर्मा (नागौर) सहित अन्य कलाकारों ने अपने भजनों श्याम भक्तों को झूमने और नाचने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम का आलम यह रहा कि दोपहर तीन बजे फागोत्सव में मुंबई और दिल्ली से आए विशेष पुष्पों से बाबा का श्रृंगार किया गया और भक्तों ने फूलों की होली से फाग खेला। साथ ही श्याम बाबा के साथ फूलों और इत्र की विशेष होली खेली गई। तत्पश्चात श्याम भक्तों द्वारा आयोजित भण्डारे का प्रसाद सामूहिक रूप से ग्रहण किया गया । सुरेश चन्द्र भसीन ने बताया कि आयोजन स्थल पर करीब दस हजार श्रद्धालु भक्तों के लिए व्यवस्था की गई। लेकिन बाबा के आशीर्वाद से सुबह से लेकर रात तक भक्त आते गए और भारी भीड़ के बावजूद भी किसी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, अरुण जैन, अशोक बोबरवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजनों ने भाग लिया। वहीं कार्यक्रम में के.के. शर्मा, ओमप्रकाश जिन्दल, पुखराज सोनी, अशोक तंवर, किशन जोशी, बृजमोहन जिन्दल सहित गोपाल अग्रवाल, बल्लू अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अन्य श्याम भक्तों का सहयोग एवं सानिध्य रहा।