Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। देश में होली के त्योहार की रंगत ब्रज भूमि पर दिखने लगी है। वहां होली का कैलेंडर जारी हो गया है। इस दौरान मथुरा, बरसाना, वृंदावन, गिरिराजजी, प्रेम मंदिर सहित अनेक स्थानों पर आयोजन होंगे। ब्रज की होली देखने व रंगों में सराबोर होने के लिए देश व विदेश से लोग पहुंचते है। होली बीकानेर की भी प्रसिद्ध है। यहाँ भी रम्मतों चंग धमाल आदि कार्यक्रमों का दौर चलता है। बीकानेर होली का कैलेंडर भी आने वाले दिनों में जारी होगा।