Thar पोस्ट, बीकानेर। आज हिन्दु जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष मुकेश भादाणी एंव महानगर संयोजक अंकित भारद्वाज के द्वारा झालरापाटन में हुई हिन्दु दलित युवक के साथ मोब लिंचिग की घटना को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम से ज्ञापन जिला कलेक्टर, बीकानेर को दिया गया।
हिन्दु जागरण मंच के अध्यक्ष मुकेश भादाणी ने बताया कि जिस प्रकार झालरापटन में मुसलमानों की भीड ने हिन्दु युवक कृष्णा बाल्मिकी की हत्या की और उसका विडियो भी बना कर वायरल किया है वह प्रदर्शित करता है कि हिन्दु समाज के प्रति किस प्रकार कुंठा का भाव रखा जा रहा है। हिन्दु जागरण इस घटना के लिये विरोध दर्ज करवाता है।
इसके बाद हिन्दु जागरण मंच के महानगर संयोजक अंकित भारद्वाज ने कहा कि हिन्दु समाज के प्रति शान्तिदूत लगातार षडयन्त्र कर रहे है और लगातार अपराध कर रहे है जबकि दुसरी ओर कुछ लोग गंगाजमुनी तहजीब का राग अलाप रहे है ये एकतरफा नही हो सकता है। हम इस प्रकार की हर घटना का विरोध करते है।
आज के ज्ञापन में हिन्दु जागरण में कहा गया कि झालावाड़ जिले के झालरापाटन नगर में मौब लिंचिग कर कृष्णा बाल्मिकी की हत्या की गई है वह एक भयंकर षडयन्त्र की ओर ईशारा करता है। इस हत्याकाण्ड को केवल सुनियोजित तरीके से हमला करके किया गया ऐसा नही है बल्कि उसका उस हत्याकाण्ड का विडियो बनाया गया है वह बताता है कि आने वाले समय में एक भयंकर खतरा समाज के सामने आना वाला है। श्रीमान इस घटना में मुस्लिम समुदाय के अपराधियों और भीड ने एकत्रित होकर वाल्मीकि समाज के युवक कृष्णा वाल्मीकि की मोब लिंचिग करके हत्या कर उन्होने घटना का वीडियो भी बनाया ताकि समाज में डर व दहशत का माहौल बने। इस घटना से देशभर में आक्रोश व्याप्त हो गया है। श्रीमान जी जिस प्रकार राजस्थान में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के सदस्यों पर हमले की घटनाएं एक धर्म विशेष के लोगों के द्वारा की जा रही है वह एक चिन्ता का विषय है। जिसे तुरन्त रोका जाना आवश्यक है। हम माननीय राज्यपाल महोदय व राज्य सरकार से मांग करते कि कृष्णा बाल्मिकी के सभी हत्यारे तुरंत गिरफ्तार हों, हत्यारों को फांसी की सजा दिलवाने की तुरन्त कार्यवाही हो, प्रकरण में मोब लिंचिग की धाराओं को जोडा जाये तथा मृतक कृष्णा बाल्मिकी के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिले तथा ऐसे प्रशासनिक निर्देश जारी किये जाये कि अभियुक्तों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जाये। अन्यथा मजबूरन हिन्दु जागरण मंच को आन्दोलन करने को मजबूर होना पडेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।
हिन्दु जागरण मंच की ओर से ज्ञापन देने में श्री थानमल बाल्मिकी, रूपेश आहुजा, हरिसिंह भाटी, जगवीर शर्मा, राजकुमार जोशी, भानू शर्मा, उमाशंकर सोलंकी, रतननाथ, विजयभाटी, राम बिश्नोई आदि पदाधिकारी एंव सदस्य बडी संख्या उपस्थित में थे।