ताजा खबरे
गर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन किया
IMG 20220202 004525 7 हिंदू धर्मयात्रा एवं महाआरती सहित अन्य आयोजनों के लिए 7 मजिस्ट्रेट लगाए Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। नव वर्ष पर हिंदू धर्मयात्रा एवं महाआरती तथा अन्य आयोजनों के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट भगवती प्रसाद ने आदेश जारी कर 7 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।

आदेशानुसार एचसीएम रीपा के अतिरिक्त निदेशक गोपाल राम बिरदा को एम.एम. ग्राउंड यात्राThar पोस्ट न्यूज प्रारंभ स्थल, उपनिवेशन विभाग के अतिरिक्त आयुक्त रामरतन सौंकरिया को एम.एम. ग्राउंड से मौहता चौक तक, उपनिवेशन विभाग के उपायुक्त कन्हैयालाल सोनगरा को मोहता चौक से कोटगेट तक तथा एमजीएसयू के कुलसचिव यशपाल आहूजा को कोटगेट से जूनागढ़ तक के रैली मार्ग के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार प्रारंभिक शिक्षा के अतिरिक्त निदेशक अशोक सांगवा को पब्लिक पार्क के पश्चिमी गेट के अंदर के क्षेत्र, बीकानेर के उपखंड मजिस्ट्रेट अशोक कुमार को जूनागढ़ के सामने महाआरती तथा तहसीलदार बिहारी लाल को सूरसागर दीपदान स्थल के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
सभी कार्यपालक मजिस्ट्रेट मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) से समन्वय स्थापित कर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे।


Share This News