ताजा खबरे
कांग्रेस मंडल अध्यक्षों के साथ जिला अध्यक्ष ने ली बैठकजिला अस्पताल में पत्रकारों के लिए आयोजित हुआ स्वास्थ्य जांच शिविर : विधायक जेठानंद व्यास ने किया उद्घाटनजोड़बीड़ में ही बनेगा बीडीए कार्यालय, ड्राई पोर्ट के लिए जोड़बीड़ आवासीय योजना के समीप 17 हैक्टेयर भूमि आवंटन के प्रस्ताव का हुआ अनुमोदनमहिला कल्याण मंडल ने मनाया ऑटिज्म जागरूकता सप्ताहबिजली बंद रहेगी, ये है इलाकेराजनैतिक द्वेषता से श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में किया परिसीमन :- पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटीबीकानेर व्यापार एवं उद्योग मण्डल ने किया उद्योग राज्य मंत्री का अभिनंदनरेलवे स्टेशन पर नई सुविधा: कोच गाइडेंस सिस्टम’ से यात्रियों को नहीं होगी परेशानीभाजपा के दलित विरोधी बयान पर काँग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शनचीतों को पानी पिलाना पड़ा भारी, नॉकरी से निलंबित
IMG 20231123 090506 79 साहित्यकार राजेन्द्र जोशी को प्रेम चंद्र शुक्ला साहित्य भूषण सम्मान Bikaner Local News Portal साहित्य
Share This News

IMG 20240128 WA0198 साहित्यकार राजेन्द्र जोशी को प्रेम चंद्र शुक्ला साहित्य भूषण सम्मान Bikaner Local News Portal साहित्य

Thar पोस्ट न्यूज।

बीकानेर/ हिन्दी-राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार कवि राजेन्द्र जोशी को प्रेम चंद्र शुक्ला साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इंडिया नेटबुक्स तथा बीपीए फाउंडेशन दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 9 मार्च को दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में जोशी को यह सम्मान अर्पित किया जाएगा।
दोनों संस्थाओं के फाउंडर- चेयरमैन डॉ. संजीव कुमार ने बताया की कविता के क्षेत्र में जोशी का बहुमूल्य योगदान के लिए चयन समिति द्वारा प्रेम चंद्र शुक्ला साहित्य भूषण सम्मान अर्पित करने का निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि जोशी के अब तक छह कविता संग्रह सब के साथ मिल जायेगा, मौन से बतकही,
एक रात धूप में, सूरज में तारो की तलाश, कद आवैला खरूंट , हेली रा हेला तथा सात कहानी संग्रह सहित अन्य विधाओ में दो दर्जन से अधिक पुस्तके प्रकाशित हो चुकी है।
इससे पूर्व जोशी को नगर विकास न्यास द्वारा मैथिली शरण गुप्त हिन्दी साहित्य का पुरस्कार ,जिला प्रशासन बीकानेर द्वारा चार बार सम्मान ,नगर निगम बीकानेर द्वारा सम्मान, नगर स्थापना दिवस के अवसर पर राव काधंल सम्मान, प्रोफेसर सहदेव सिंह स्मृति पुरस्कार एवं सम्मान, छतीसगढ, नंद चतुर्वेदी सम्मान, हल्दीघाटी ,रोटरी क्लब बीकानेर का खींवराज मुन्नी लाल सोनी राजस्थानी भाषा पुरस्कार, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान द्वारा स्वीप गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्यपाल महोदय द्वारा 25 जनवरी 2020 को सम्मानित किया गया ।

  • आशु कवि रतनलाल व्यास स्मृति साहित्य सम्मान फलोदी ,जुम्मै री नमाज राजस्थानी कहानी संग्रह के लिए डेह नागौर का राजस्थानी विशेष सेवा शिखर सम्मान मिल चुके है।

Share This News