Thar पोस्ट न्यूज। देर रात तक पूरा देश दीपावली के जश्न में डूबा रहा। इसके चलते दिल्ली और एनसीआर के शहरों की हवा ज़हरीली हो गई है। दिल्ली का AQI 500 के खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाके गैस चैंबर बने हुए हैं। हालांकि सुबह इसमे कमी भी देखी गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मगलवार सुबह दिल्ली में चांदनी चौक, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, रोहिणी और ओखला फेज 2 के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) क्रमशः 326, 318, 372 और 353 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। सुबह दिल्ली में आनंद विहार, आईटीओ, लोधी रोड और आईजीआई हवाई अड्डे के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) क्रमशः 358, 347, 329, 313 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लोगों को N-95 मास्क लगाने की सलाह दी है।