Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के बाड़मेर जिले में तेज़ बरसात से सड़कों पर पानी भर गया। बरसात की गति काफी तेज रही। दिन में अंधेरा हो गया। प्रशासन के अनुसार सेना के जवानों के साथ क्यूआरटी व अन्य टीमें सीमावर्ती गांवों में तैनात की गई है। 100 से अधिक परिवारों को शिफ्ट किया: प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले करीब 100 से अधिक परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट किया है। इनके रहने की सुविधा शिक्षण संस्थान व सामुदायिक केंद्रों पर की जा रही है। सेड़वा उपखण्ड के बाखासर क्षेत्र के तीन गांवों से कुल 42 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट गया। यहां कच्छ रण से सटे तारीसरा गांव के 25 परिवारों को निकटवर्ती विद्यालय भवन तथा गिड़ा में 15 परिवार तथा बावतलाई से 2 परिवारों को नजदीकी विद्यालयों में शिफ्ट किया गया।