Thar पोस्ट न्यूज। मौसम विभाग का अलर्ट सटीक रहा और शुक्रवार को जमकर बारिश हुई। शाम को अचानक तेज हवाओं के साथ बरसात शुरू हुई। देखते ही देखते बारिश ने जोर पकड़ लिया। एकधार हुई बारिश से बीकानेर के सभी निचले इलाके लबालब हो गए। अनेक लोग बीच मार्ग में फंस गए। बीकानेर के सूरसागर जूनागढ़ रोड, श्रीकरणी माता मंदिर, फर्नीचर मार्किट, पुरानी गिन्नानी, लाइन पुलिस रोड, रावतों व मेहरो का मोहल्ला, बारह महादेव मंदिर के पास, नई व पुरानी गजनेर रोड, भुट्टों का चौराहा, ढोला मारू होटल रोड, जयनारायण व्यास कॉलोनी सहित अनेक इलाकों में पानी भर गया। पानी भरने के कारण राहगीरों को परेशानी हुई। अनेक लोग बाइक बंद होने के कारण परेशान दिखे। जगह जगह पानी भरने के कारण अनेक मार्ग बंद हो गए हैं।