Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में रविवार को हुई बारिश से अनेक इलाको में पानी भर गया है। आज सुबह हुई ताबड़तोड़ बारिश से लाइन पुलिस, जूनागढ़ रोड, पुरानी गिन्नानी, बारह महादेव मंदिर के पास, गजनेर रोड सहित अनेक इलाकों में पानी भर गया। जहाँ एक और बीकानेर के लोगो ने मौसम का लुत्फ उठाया। वहीं अनेक लोग अपने घरों से पानी निकालते दिखे। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।