
Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में हुई बारिश के बाद निचले इलाकों में पानी भर गया है। बीकानेर शहर में जूनागढ़ रोड, करणी माता मन्दिर के पास, गिन्नानी, लाइन पुलिस, गजनेर रोड पर पानी एकत्र हो गया। हालांकि अब पानी सीवरेज के जरिये कम हुआ है। बारिश में जाम अवरुद्ध नालों के चलते प्रशासन की पोल खुल गई है। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीकानेर के नॉरंगदेसर में तेज बारिश से पानी हर गया। जिले के खाजूवाला में लगातार हुई बरसात से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो रहे है। यहां पिछले 4 घंटे मूसलाधार बारिश हुई। खाजूवाला में दुकानों, घरों, सरकारी कार्यालयों व अंडरग्राउंड में पानी भर गया है। तेज एक रेस्टोरेंट के बेसमेंट में सो रहे 5 जने बाल-बाल बच गए। बेसमेंट के अंदर से मुश्किल से निकाला गया। खाजूवाला रोडवेज बस स्टैंड की छत गिर गई। श्रीडूंगरगढ़ में भी तेज बारिश से अनेक इलाकों में पानी भर गया।
श्रीकोलायत में एक ट्रेलर ही पानी में डूब गया। घटना झझू अंडर पास की है। कोलायत थानाधिकारी लखवीर सिंह ने कहा कि जलभराव की वजह से ट्रेलर डूबा है, लेकिन चालक सुरक्षित है। अंडर पास से आवागमन रोकने के लिए अवरोधक के रूप में चौपहिया वाहन लगा दिए गए, ताकि कोई अंडरपास की तरफ ना जाए।
अतिरिक्त कोलायत सरोवर भी बरसाती जल से लबालब हो गया है। मूसलाधार बरसात ने कोलायत तालाब के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। आमजन से सुरक्षित रहने की अपील है।