Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के अजमेर, बीकानेर और जोधपुर संभाग के कई जिलों में मानसून सक्रिय रहने तथा कहीं-कहीं भारी व कहीं अति भारी बारिश होने का एलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। विभाग के अनुसार झारखंड के ऊपर कम दबाव का एक क्षेत्र बन गया है। इसके अगले 48 घंटे में और तीव्र होने तथा मध्यप्रदेश से होकर राजस्थान की ओर आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। दक्षिण-पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में तीन अगस्त से भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। तंत्र का सर्वाधिक प्रभाव चार-पांच अगस्त को राज्य के दक्षिणी-पूर्वी व पश्चिमी भागों में दर्ज होने की प्रबल संभावना है। जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में तीन से छह अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी व कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।