Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के अजमेर जिले में जगह जगह पानी भरा है। इस ऐतिहासिक जिले में केवल 2 दिन में, 258.8 मिलीमीटर यानी करीब 10 इंच बारिश हुई। जिसने जून में 116 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले साल 1917 में 119.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी। अजमेर के पुष्कर में भी 6 इंच बारिश हुई है। मौसम विभाग ने भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, अजमेर, धौलपुर जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।
मुख्यमंत्री गहलोत आज से चक्रवात प्रभावित जिलों के दौरे पर रहेंगे। गहलोत 20 और 21 जून को प्रदेश के चक्रवात प्रभावित जिलों के दौरे पर रहेंगे और चक्रवात से हुए नुकसान का जायजा लेंगे। अशोक गहलोत हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वे करेंगे और प्रभावित लोगों से मुलाकात भी करेंगे। इस दौरान वह आज बाड़मेर, जालौर, सिरोही और 21 जून को पाली और जोधपुर जिले का हवाई सर्वेक्षण कर प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे।
यहां फिर अलर्ट : मौसम विभाग ने 20 जिलों में अलर्ट जारी किया है मंगलवार को भी टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर, सिरोही, बारां, कोटा, बूंदी, झालावाड़, पाली, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, धौलपुर समेत 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।