Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर समेत अन्य जिलों में आज तेज़ बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी राजस्थान के पांच जिलों बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, पाली और नागौर में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी इलाके के बीकानेर, जालोर और चूरू में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए इनके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है पूर्वी राजस्थान के अजमेर, सीकर और सिरोही जिले में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
विभाग ने कारण बताते हुए कहा कि आज दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान जोधपुर, नागौर, पाली बीकानेर और जालोर के आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है
इसके साथ ही मध्यप्रदेश के ऊपर एक डीप डिप्रेशन बना हुआ है. इसके आगामी 36 घंटों में उत्तर पश्चिम से होते हुए पूर्वी राजस्थान की ओर आगे बढ़ने के आसार हैं. इसके प्रभाव से अजमेर और उदयपुर संभाग के कुछ भागों में कहीं-कहीं पर भारी से अति भारी और कोटा सांभाग के कुछ भागों में अति भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।