ताजा खबरे
मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदले
IMG 20241023 101608 फ्रांस सहित अन्य देशों में भीषण गर्मी, रेड अलर्ट Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। फ्रांस इस समय हीटवेव की चपेट में है. देश की पर्यावरण एजेंसी के मुताबिक जून का महीना 1900 के बाद से दूसरा सबसे गर्म जून रहा. फ्रांस के दूसरे सबसे बड़े शहर मार्से में तापमान 41.3°C तक पहुंच गया जो इस बार की हीटवेव का सबसे ऊंचा रिकॉर्ड है.इटली की गर्मी अब उसकी ‘रोमांटिक समर’ वाली पहचान को पीछे छोड़ चुकी है. लाज़ियो, टस्कनी, सिसली, कालाब्रिया, पुग्लिया और उम्ब्रिया जैसे इलाकों में गर्मी के चलते दोपहर के समय खुले में काम पर रोक लगा दी गई है. कई ट्रेड यूनियन इस नियम को पूरे देश में लागू करने की मांग कर रही हैं.

स्पेन भी पीछे नहीं है. दक्षिणी शहर सेविले में तापमान 42°C तक जा पहुंचा है. देश के मध्य और दक्षिणी इलाकों में टूरिस्ट और लोकल्स गर्मी से बुरी तरह प्रभावित हैं. वहीं, ग्रीस में हालात और चिंताजनक हो चुके हैं. जब तापमान 40°C के करीब पहुंचा, तो एथेंस के दक्षिण में जंगलों में भीषण आग लग गई। जानकार मानते हैं कि ये मानव-जनित जलवायु परिवर्तन का भी सीधा नतीजा है. खासकर शहरी इलाकों में जहां बिल्डिंग, कंक्रीट और सड़कों की वजह से गर्मी फंस जाती है. जिसे अर्बन हीट आइलैंड इफेक्ट कहा जाता है।


Share This News