





Thar पोस्ट न्यूज। आज बीकानेर में शहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उपाध्यक्ष अरविंद मिठ्ठा का जन्मदिन मनाया गया। इस खास मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएँ और बधाई दी। मंच पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थित में केक काटा गया। कार्यकर्ताओं ने मिठ्ठा की ओर से समाज और संगठन को दी जा रही सेवाओं की सराहना की। रविवार को नारी न्याय सम्मेलन एवं महिला कांग्रेस के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान जन्मदिन की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष सारिका सिंह, जिला अध्यक्ष शशि कला राठौड़, पूर्व नगर विकास न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद, डॉ. राजेन्द्र मूड सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मोबाइल पर अनेक शुभ चिंतकों ने दिनभर बधाई दी।




