


Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने आमजन के लिए जारी की अपील। पुलिस प्रशासन : आईए साथ मिलकर अफवाहों को बढ़ने से रोकें। वर्तमान हालात में सभी वीडियो/ पोस्ट ज़रूरी नहीं सही हो। किसी भी जानकारी पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता आधिकारिक सूत्रों से जांचे। गलत जानकारी व अफवाह ,डर से जुड़े वीडियो किसी को फारवर्ड करने से बचे। संदिग्ध व बमनुमा खोल आदि के नजदीक ना जाएं, यह जानलेवा हो सकता है। जिला प्रशासन की गाइड लाइन को फॉलो करें। शाम 7 बजे बाद अपने घरों में सुरक्षित रहे, सतर्क रहें।


