Thar पोस्ट। कमला देवी व्यास पत्नी श्री रमेश व्यास, इंटक नेता को श्रद्धांजलि देते हुए बीकानेर सेवा योजना क़े मुख्य सरक्षक एवं मार्गदर्शक रमेश व्यास के नेतृत्व में आज बीकानेर सेवा योजना क़े पदाधिकारियों ने योजना क़े अध्यक्ष राजकुमार व्यास के सांनिध्य में स्वरूपदेसर मार्ग स्थित हरी गौशाला व आस पास गोचर में गाय गोधो, बछ्डो को हरा चारा खिलाया गया। साथ ही गोचर स्थित पशुओं की खेलियों में टेंकर से पानी डलवाया गया । बीकानेर सेवा योजना की श्रीमती सीमा पारीक, सुमन ओझा जोशी, महामंत्री वीरेंद्र राजपुरोहित,पूर्व महामंत्री योगेश बिस्सा, क़े सी ओझा, रामकुमार ओझा, छोटूलाल चुरा,  रामलाल पवार, सरस्वती भार्गव, राधा श्री पुरोहित, पूजा प्रजापत, वीरेंद्र सिँह चौहान, मिडिया प्रभारी Er आशीष मिश्रा, बद्रीदास जोशी, मदन ओझा,गणेश पुरोहित का सहयोग रहा।