ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20231112 133717 1150 करोड़ रुपए में बिकी पिकासो की यह पेंटिंग, ये है विशेषता Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट। एक पेटिंग की कीमत 1150 करोड़ रुपये ! यह पेटिंग है पिकासो की। दुनिया की चित्रकारी जगत के इतिहास में सबसे महान चित्रकार हुए हैं पिकासो। स्पेन के इस महान चित्रकार पाब्लो पिकासो की सबसे बेहतरीन कृतियों में से एक पेंटिंग करीब 14 करोड़ डॉलर यानी 139.3 मिलियन डॉलर 1150 करोड़ में बिकी है। अमेरिकी ऑक्शन कंपनी सोथबी के मुताबिक यह पेंटिंग 1932 की मशहूर पेंटिंग ‘वुमन विद अ वॉच’ है। जानकारी के अनुसार यह पिकासो की किसी पेंटिंग के लिए चुकाई गई दूसरी सबसे ऊंची कीमत है। इस पेंटिंग में पिकासो की प्रेमिका को दिखाया गया है। वह फ्रांस की मॉडल थी, जिनका नाम ‘मरी तेरेस वेल्टर’ था। इस पेंटिंग में उनकी पिकासो ने उनकी प्रेमिका की खूबसूरती को दिखाया है। यह पेंटिंग न्यूयॉर्क में सोथबी द्वारा नीलामी में बेची गई है। इस पेंटिंग में बनी महिला स्पेनिश कलाकार के साथियों और संगीतकारों में से एक, फ्रांसीसी चित्रकार मैरी-थेरेसी वाल्टर हैं। सोथबी के अनुसार, ब्लॉक पर जाने से पहले इसकी कीमत 120 मिलियन डॉलर से अधिक थी। आधुनिक कला के प्रमुख जूलियन डावेस ने पिकासो की पेंटिंग को हर पैमाने पर उत्कृष्ट कहा। उन्होंने कहा कि सन् 1932 में बनाई गई पेंटिंग आनंदमय, भावुक त्याग से भरी हुई है। पिकासो ने रूसी-यूक्रेनी बैले डांसर ओल्गा खोखलोवा से शादी की थी। 1973 में 91 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था। मृत्यु के पचास साल बाद भी पिकासो आधुनिक दुनिया के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में से एक बने हुए हैं। हालांकि, यौन उत्पीड़न और MeToo आंदोलन के कारण उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हो गई है। पश्चिमी मीडिया की कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पिकासो एक ही समय पर कई महिलाओं के साथ रिश्ते में थे। वे या तो उनका बेहद सम्मान करते थे या उन पर अत्याचार करते थे। उन्हें अपने बराबर नहीं समझते थे।


Share This News