Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में माहेश्वरी युवा संगठन (शहर) बीकानेर की पुनर्गठन प्रकिया की बैठक महेश भवन में हुई। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर कपिल लढ्ढा और सचिव पद पर रोहित पच्चीसिया चुने गए ।मुख्य चुनावी पर्यवेक्षक समाजसेवी जुगल राठी ने चयन प्रकिया पूर्ण करवाते हुए समाज में युवा संगठन के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। प्रदेश सचिव किशन लोहिया ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि नए नेतृत्व के साथ सदैव नए विचार संगठन से जुड़ते है। वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए सर्वसम्मति से नए चयन की अपील की।इससे पूर्व सचिव शेखर पेड़ीवाल ने गत दो वर्षों में किए गए कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। अध्यक्ष विमल चांडक ने सभी को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। महत्ती बैठक में कमल राठी, रितेश करनानी, शुभम राठी, कैलाश तापडिया, रोहित बिनानी, पंकज बाहेती, आलोक थिरानी, प्रवीण डागा, ऐश्वर्य बिनानि, पंकज थिरानी, अनिल पेडिवाल, अनिरुद्ध चांडक, प्रिन्स करणानि, दीपक बिनानि, श्रीकांत करणानि, सुशील चांडक, शिवम् लाहोटी, अंकित चांडक, मुन्ना सारडा, गोरधन सहित युवा वर्ग उपस्थित था।