ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20220106 WA0135 जल्द ही बदलेगा ग्रामीण हाट का स्वरूप Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र उप निदेशक एवं महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ की प्रेरणा एवं वृक्षित फाउंडेशन की टीम की भागीदारी से जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में चित्रकारी कला के माध्यम से नया स्वरूप दिया जा रहा है । बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पच्चीसिया ने बताया कि ग्रामीण हाट लघु एवं कुटीर उद्योगों को अपने द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्रदर्शित करने का मुख्य मंच है जहां दूरदराज के लोग बीकानेर के हस्तशिल्प व बुनकरों एवं कुटीर उद्योगों द्वारा बिक्री हेतु रखे गए माल को खरीदने शौक से आते हैं । ऐसे में ग्रामीण हाट में राजस्थानी सभ्यता एवं कलाकृतियां व जागरूकता संदेशों की चित्रकारी किए जाने से ग्रामीण हाट की शोभा में और चार चांद लग पाएगा । ग्रामीण हाट का स्वरूप बदलने के लिए वृक्षित फाउंडेशन को जिम्मा सौंपा गया है । वृक्षित फाउंडेशन के अध्यक्ष सोहेल भाटी द्वारा पूर्व में सिटी डिस्पेंसरी नंबर सात, स्कूलों एवं उरमूल चौराहे जैसी अनेक जगहों पर अपनी पेंटिंग से नागरिकों का मन मोहा है । इस अवसर पर अंकिता माथुर एवं शांति मैत्री संस्थान के कपिल गौड़ भी उपस्थित हुए ।


Share This News