Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से विभिन्न कार्यों की अभिशंषा की है।
विधायक श्री व्यास ने बताया कि महानंद जी की तलाई में सार्वजनिक भ्रमण पथ के चारों ओर लगभग 160 मीटर चारदीवारी एवं छपरा निर्माण के लिए 15 लाख, वार्ड 19 में पूगल रोड पर बालेश्वर बालिका स्कूल के पास हैरिटेज द्वार निर्माण, वार्ड 1 बंगलानगर में जालूजी की बाड़ी के पास सार्वजनिक श्मशान भूमि की चार दीवारी, बड़ा बरामदा और कमरा निर्माण कार्य, वार्ड 57 में हेरिटेज बृजु भा द्वार निर्माण कार्य, वार्ड 24 में सुथारों की तलाई स्थित सार्वजनिक श्मशान भूमि में हाॅल, टीन शेड और चार दिवारी निर्माण के लिए पंद्रह-पंद्रह लाख रुपए की अभिशंसा की है।

उन्होंने बताया कि वार्ड 45 में रबड़ फैक्ट्री के पीछे स्थित सार्वजनिक श्मशान में टीन शेड, चार दिवारी और बैठने की चौकी के लिए 10 लाख, वार्ड 4 स्थित वाल्मीकि बस्ती के सार्वजनिक मुक्तिधाम में ब्लॉक फुटपाथ, छपराबंदी और चार दिवारी के ऊपर फेंसिंग कार्य के लिए 10 लाख, वार्ड 62 में ऋग्वेदीय ब्राह्मण गायत्री मंदिर के पास सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख, वार्ड 45 में शाकद्वीपीय ब्राह्मण षोडश गोत्रीय सूर्य मंदिर के पास सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख, वार्ड 44 में नया शहर थाने के पास हेरिटेज नवलेश्वर मठ प्रवेश द्वार निर्माण कार्य के लिए 15 लाख, वार्ड 59 में बेनीसर बारी के अंदर सार्वजनिक सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कमरा निर्माण के लिए 5 लाख, वार्ड 17 में मुक्ताप्रसाद नगर के सेक्टर 8 में सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 8 लाख, श्री जैन पब्लिक स्कूल में सार्वजनिक खेल मैदान भ्रमण पथ तथा फुटपाथ ब्लॉक निर्माण के लिए 15 लाख और वार्ड 42 में आभा पैलेस के पास हेरिटेज महाराणा प्रताप द्वार निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की अभिशंसा की गई है।

राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष सात दिवसीय शिविर के उद्घाटन – अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने स्वयंसेवकों को कहा कि नशे-जुए-सट्टे से दूर रहे। मेरा भी लक्ष्य बीकानेर को विकसित बनाने के साथ जुआ-सट्टा-नशा मुक्त बनाना है। प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने विद्यार्थियों को जीवन मे स्वावलंबी बनने व जागरूक नागरिक बनकर समाज की सेवा करने का आह्वान किया। भामाशाह एवं विशिष्ट अतिथि श्री हनुमान कड़ेल ने विद्यार्थियों के हित में सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में समन्वयक केसरमल ने राष्ट्रीय सेवा योजना व शिविर के बारे में परिचय दिया। उद्घाटन शिविर में डॉ. अन्नाराम शर्मा, एड.विजय सोनी भी मंचासीन रहे। शिविर में 200 से अधिक स्वयंसेवक उपस्थित थे। उद्घाटन पश्चात विधायक व्यास ने संगीत विभाग, प्राणिशास्त्र एवं बी.बी.ए. संकाय का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर डॉ. शशिकांत, डॉ. एम.डी.शर्मा, डॉ. सुषमा जैन एवं अनेक विद्वान संकाय सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी डॉ. संपत भादू, डॉ. राजेन्द्र सिंह, डॉ.निर्मल कुमार रांकावत एवं अनेक संकाय सदस्य उपस्थित रहे।