Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के राजकीय डूंगर महाविद्यालय, रायल सोसाइटी आफ कैमिस्ट्री लंदन एवं ग्रीन कैमिस्ट्री नेटवर्क सेंटर दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में 22-24 दिसंबर को डूंगर कॉलेज में ग्रीन केमेस्ट्री पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सिंपोजियम का आयोजन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में प्राचार्य डाॅ.जीपी सिंह ने बताया उद्घाटन सत्र 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे प्रताप सभागार डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर में आयोजित किया जाएगा एवं तकनीकी सत्रों का आयोजन प्रताप सभागार के साथ रसायन विभाग डूंगर महाविद्यालय के विडियो कान्फ्रेंस हाल, सोफिस्टिकेटेड इन्स्टूमेन्टस प्रयोगशाला एवं स्मार्ट साईस लैब में आयोजित किए जाएगेंसिम्पोजियम समन्वयक डाॅ. नरेन्द्र भोजक ने कहा कि तीन दिनों कुल 9 सत्र होंगे। तीन दिन की कार्यशाला में 200 से अधिक वैज्ञानिक डेलीगेट भाग लेंगे एवं इसमें देश विदेश के 40 से अधिक ख्यातिनाम वैज्ञानिक मिलकर भोजन, जल, दवाई एवं उत्प्रेरक के संगम व अनुप्रयोग का तीन दिनों तक विश्लेषण करेगें।सिंपोजियम से बीकानेर की फूड एंड सेरेमिक इंडस्ट्री को लाभ होगा। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में रायल सोसाइटी के एशिया सचिव प्रोफेसर आरके शर्मा, लद्दाख विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसके मेहता, अमेरिका के प्रोफेसर बीसी दास, जापान के प्रोफेसर टाकोसिरा एकटिप्सु, हंगरी के प्रोफेसर जार्ज केजिलवीच, अर्जेंटीना के प्रोफेसर इग्नेशिया रिंगटोल, अल्जीरिया के प्रोफेसर नाररूदीन हासिनी, मैक्डोनिया के प्रोफेसर हेडविज बाल्सिकर, लंदन (इग्ंलैड) के डाॅ. कृष्णा, अमेरिका से डाॅ. क्रिस्टीना एडम, डीएवी विश्वविद्यालय के पूर्व कूलपति प्रो. आर के महाजन आदि विषय विशेषज्ञ के रूप में व्याख्यान देगें।