Thar पोस्ट, न्यूज़ बीकानेर।अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान उच्च शिक्षा की राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर इकाई के द्वारा कर्तव्य बौद्ध दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर सर्वप्रथम संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री प्रोफेसर दिग्विजय सिंह ने संगठन के क्रियाकलापों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रतिदिन प्रत्येक व्यक्ति के द्वारा किए जाने वाले कार्यों के प्रति चिंतन करते हुए आगे बढ़ना ही कर्तव्य बोध है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए शिवबाड़ी मठ के महंत स्वामी विमर्शानंद गिरी जी महाराज ने चिंतन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा की प्रतिपल व्यक्ति प्रातः उठने से लेकर रात्रि स्वयं पर्यंत भी अपने कर्तव्य के प्रति आस्थावान् बने रहे तभी वास्तव में सशक्त राष्ट्र निर्माण हो सकता है। सशक्त राष्ट्र निर्माण में युवाओं की कर्तव्यों के प्रति सोच को भी स्वामी जी ने जागृत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने वर्तमान शिक्षा प्रणाली की दशा एवं दिशा पर व्यक्तव्य देते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था आचार्य केंद्रित होनी चाहिए, तभी समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर एमडी शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के आचार्य एवं विद्यार्थी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के अंत में इकाई सचिव डॉक्टर नरेंद्र कुमावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।