ताजा खबरे
पश्चिम बंगाल विधानसभा भंगनहरबंदी केवल इतने दिन और, इस दिन से नियमित पानीविद्यार्थियों में कौशल विकास अत्यंत आवश्यक- प्रोफेसर मनोज दीक्षित, आरएसवी के विद्यार्थियों को खेल छात्रवृत्ति वितरितमिशन रोशनी के तहत नशा मुक्ति शिविर सम्पन्नखालों के नवीनीकरण से अंतिम छोर तक बैठे किसानों को मिलेगा लाभ-गोदाराकेंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कार्यकर्ताओं संग मनाई जीत की खुशी, संवाद कार्यक्रम में दिए सवालों के जवाबनशे में दुरुपयोग होने वाली 6 लाख से अधिक राशि की औषधियां जब्तकोटगेट, सांखला फाटक स्वीकृत अंडर पास कार्य चालू करवाने हेतु हस्ताक्षर अभियान के बैनर का विमोचन, आचार्य चौक में हुआ आगाजबीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने ‘फन्ना बाबू’ को समर्पित किया लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, शिवश्री रतन अवार्ड” की घोषणा13 महिलाओं को मिलेगा उषा सक्सेना मातृ शक्ति सम्मान
IMG 20240306 WA0197 डूंगर महाविद्यालय में जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता, कुछ और खबरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। डूंगर महाविद्यालय में बुधवार को जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता प्रारम्भ हुई। पहले दिन एथलेटिक्स और खेल प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की छात्रा पैरा ओलंपिक पदक विजेता वेदिका ने किया। उन्होंने छात्रों को खेलों के माध्यम से जीवन को उत्कृष्ट बनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य दिग्विजय सिंह शेखावत ने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। अतः सभी विद्यार्थियों को नियमित रूप से शारीरिक अभ्यास करना चाहिए। छात्र-छात्राओं को खेलों के माध्यम से अनुशासन और टीम भावना का विकास करते हुए जीवन पथ पर आगे बढ़ना चाहिए।

खेल समिति के संयोजक प्रोफेसर रोहिताश्व चौधरी ने ने भी खिलाड़ियों को प्रेरित किया। खेल गतिविधियों का संचालन महाविद्यालय के खेल विभाग के प्रमुख मुख्तियार अली के निर्देशन में संपन्न हुआ।

ये रहे अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं के विजेता

एसोसिएट प्रोफेसर संदीप यादव ने बताया कि एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में 100 एवं 200 मीटर की दौड़ में जगदीश जाट, 400 मीटर दौड़ में नरेश कुमावत, 800 मीटर में सुरेश, लंबी कूद में दिनेश बिश्नोई और गोला फेंक में पवन बिश्नोई प्रथम स्थान पर रहे।
छात्रा खेल प्रभारी प्रोफेसर श्यामा अग्रवाल ने बताया कि 100 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ में निरमा कुमारी, 200 मीटर दौड़ में गौरव चौधरी 800 मीटर दौड़ में पूजा भूकर, गोलाफेंक में अनीशा बिश्नोई और लंबी कूद में सुमन जाट प्रथम स्थान पर रहे। संयोजक प्रोफेसर राजकुमार ठठेरा ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय, लूणकरणसर के छात्र अन्नाराम शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

विधायक व्यास को सौंपा ज्ञापन : मुरलीधर यूथ विंग द्वारा आज बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास को ज्ञापन दिया गया। युथ विंग के उमेश पुरोहित ने बताया कि विभिन्न मांगो को लेकर कॉलोनी वासियों ने बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानन्द व्यास को ज्ञापन दिया गया है, जिसमें मुरलीधर में व्याप्त समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया गया। टूटी हुई सडके, नालियां और आपराधिक घटनाएं यह सब मुरलीधर के पहचान सी बन गई है। कुछ सड़के और नालियां ऐसी है जिनका पिछले बीस सालो में जीर्णोदार तक नही हुआ।मुरलीधर क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियाँ दिनों दिन बढ़ती जा रही है।चोरिया और मारपीट तो इस क्षेत्र में आम बात हो गई है। सिवर लाइन बने आज 15 साल हो गए लेकिन अभी भी काफी क्षेत्र ऐसे है जहाँ पर कनेक्शन नही हुए है।जिसके कारण लोगो को असुविधाए हो रही है। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में एक भी खेल एकेडमी नही है जिसके कारण इस क्षेत्र की प्रतिभाओ को पुरा मौका नही मिल रहा है। क्योंकि अभी बीकानेर कि दोनो एकेडमी पूर्व विधानसभा क्षेत्र में है जो कि दूर है। छोटे बच्चे अकेले वहां नही जा सकते। मुरलीधर व्यास नगर सबसे पुरानी कॉलोनी होने के बावजूद यहाँ मुलभूत सुविधाओ की कमी है। उमेश पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम में रासबिहारी जोशी, विपिन पुरोहित,जीतू जोशी,पंकज कल्ला, गोपाल ओझा,कपिल पुरोहित,जगदीश किराडू, हरिरतन बिस्सा, संदीप शर्मा, राजकुमारी व्यास,सुलोचना श्रीमाली,लक्ष्मी रंगा, अलका व्यास, विजय रंगा, नीरज ठाकुर, मनोज चौधरी,गिरधारी सुथार आदि उपस्थित थे।

IMG 20240306 WA0258 डूंगर महाविद्यालय में जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता, कुछ और खबरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Memorandam to mla west bikaner

जाट समाज की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता jpl 7 के सेमीफाइनल मैच 7 मार्च को बीकानेर के रेलवे ग्राउंड पर खेले जाएंगे
सेमीफाइनल मैच लगान जूनियर बनाम बीसीसी और बाना इलेवन बनाम एसपी क्लब के बीच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को होगा। 8 मार्च को महिला टीम का भी मैच महिला दिवस पर खेला जाएगा।
आज हुए मुकबलो में पहले मैच में बीसीसी क्लब और लूणकरणसर इलेवन के बीच हुआ जिसमे बीसीसी क्लब ने मैच जीता मैन ऑफ दी मैच मुकुल चौधरी रहे। दूसरा मुकाबला एसपी क्लब और वीर तेजा इलेवन के बीच हुआ जिसमे एसपी क्लब विजय हुई पुखराज चौधरी को मैन ऑफ दी मैच का पुरुस्कार दिया गया।

IMG 20240306 WA0243 डूंगर महाविद्यालय में जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता, कुछ और खबरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Jaat samaj cricket

डूंगर कॉलेज में व्याख्यान : भारतीय प्रशासन का ऐतिहासिक परिपेक्ष्य ” राजकीय डूंगर महाविद्यालय की प्रतियोगिता दक्षता व गाँधी अध्ययन समिति द्वारा प्रतियोगिता परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण विषयों की कड़ी में ” भारतीय प्रशासन का ऐतिहासिक परिपेक्ष्य” विषय पर आयोजित व्याख्यान पर जानकारी देते हुए समिति प्रभारी प्रो० साधना भंडारी ने भारतीय परिषद अधिनियम 1909, 1919 व 1935 की प्रमुख विशेषताओ पर प्रकाश डाला। इन अधिनियमों के माध्यम से किस प्रकार शासन एकात्मक से संधात्मक की ओर बढ़ा। केन्द्र में द्विसदनात्मक व्यवस्था, प्रान्तों में द्वैध शासन, केन्द्र व इसकी इकाइयों के मध्य सूचियों के माध्यम से शक्तियों का बंटवारा , संघ लोक सेवा आयोग व संघीय न्यायालय की स्थापन जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की ताकि विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में इस विषय से सम्बन्धित प्रश्न आसानी से हल कर सकें।


Share This News