Thar पोस्ट, न्यूज। अनेक मामलों में घिरे बीकानेर के गोवर्धनसिंह को नयाशहर पुलिस जयपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर बीकानेर ले आई है। एक और मामले में उसे गुरुवार सुबह कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। एडीशनल एसपी अमित कुमार के अनुसार नयाशहर थाने में 10 साल पहले दर्ज हुए मारपीट के मामले में पूछताछ के लिए गोवर्धन सिंह को पूछताछ के लिए बीकानेर लाया गया है मामले में गंभीर चोटिल कर लूटने की धारा और जोड़ दी गई है । आरोपी से वारदात को लेकर पूछताछ की जाएगी। गोवर्धनसिंह के खिलाफ 15 अप्रैल-12 को नयाशहर थाने में जस्सूसर गेट निवासी विजयलक्ष्मी पत्नी शांतिप्रसाद ने परिवार के सदस्यों से मारपीट व सोने की चेन ,अंगूठी छीनने के आरोप में मामला दर्ज करवाया था । मामले में वर्ष 2019 में एफआर लगने के बाद पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष पेश हुई । मामला पुनः खुलने के बाद आरोपी को अब गिरफ्तार किया गया है ।