ताजा खबरे
पाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाई
IMG 20250527 111143 1 गूगल पर यह सेवा होगी बन्द, लाखों यूज़र्स होंगे परेशान Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। Google पर एक खास सेवा बन्द हो रही है। गूगल जल्द ही अपनी एक और खास सर्विस बंद करने जा रहा है। गूगल इस साल के आखिर तक इस सर्विस को बंद कर देगा। रिपोर्ट के अनुसार, इसकी वजह से लाखों गेमिंग यूजर्स को दिक्कत आ सकती है। टेक कंपनी क्रोमबुक बीटा के लिए Steam का सपोर्ट बंद करने जा रही है। 1 जनवरी 2026 से यूजर्स को इसका सपोर्ट नहीं मिलेगा। इस सर्विस के बंद होने से यूजर्स Steam के जरिए क्रोमबुक में गेम नहीं खेल पाएंगे। पहले से इंस्टॉल गेम भी अपने आप ही रिमूव हो जाएंगे। हालांकि, कंपनी ने इस सर्विस को बंद करने की वजह नहीं बताई है।9to5Google की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने इसके लिए क्रोमबुक यूजर्स को एक मैसेज भेजा है। मैसेज में यूजर्स को बताया गया है कि Steam के जरिए गेम नहीं खेल पाएंगे। 1 जनवरी 2026 से वो स्टीम को लॉन्च नहीं कर पाएंगे और न ही कोई गेम इंस्टॉल कर सकेंगे। हालांकि, ये बीटा ऐप 31 दिसंबर 2025 तक सही से काम करेगा और यूजर्स इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

आखिर क्या है Steam?

Steam एक पीसी गेमिंग प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए आप पीसी यानी कम्प्यूटर पर खेले जाने वाले गेम्स को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके जरिए आप गेम को रेंट लेने के साथ-साथ उसे खरीदकर डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने पीसी में स्टीम ऐप डाउनलोड करना होगा। गूगल ने 2022 में Steam के साथ मिलकर इसका बीटा वर्जन को क्रोमबुक यूजर्स के लिए रोल आउट किया था, जो 31 दिसंबर 2025 तक काम करेगा। इसके बाद क्रोमबुक यूजर्स को स्टीम का सपोर्ट नहीं मिलेगा।

Google ChromeBook में यूजर्स Steam के जरिए 99 अलग-अलग गेमिंग टाइटल खेल सकते हैं, जो इस ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ कम्पैटिबल है। हालांकि, यूजर्स 1 जनवरी से इन गेम्स को Android प्लेटफॉर्म पर खेल सकेंगे। यूजर्स को स्टीम की जगह गूगल प्ले स्टोर से गेम डाउनलोड करना होगा।


Share This News