ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20231128 104434 बंद हो जाएंगे लाखों जीमेल एकाउंट ! यह है वजह, सारा डाटा भी हटेगा Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट। यदि आपका जीमेल एकाउंट बना हुआ है तो इसे दिसंबर 1 से पहले लॉगिन कर लें। अन्यथा यह हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगा। स्मार्टफोन, लैपटॉप या फिर कंप्यूटर/ मोबाइल इस्तेमाल करने वाले हर किसी का जीमेल अकाउंट होता है। अगर आपने भी जीमेल पर अपना अकाउंट बना रखा है हमारे बैंक, शॉपिंग, जॉब्स की जरूरी जानकारी समेत हमारे डिजिटल ट्रांजैक्शन की इनफॉर्मेशन आती है। अगर जीमेल अकाउंट बंद हो जाए (Google Account Deletion) तो इससे बड़ी परेशानी हो सकती है। गूगल ने अपने यूजर्स को बड़ा झटका दिया है। गूगल 1 दिसंबर से कई सारे अकाउंट को हटाने (Delete Gmail Account) जा रहा है। गूगल 1 दिसंबर 2023 से बंद पड़े जीमेल अकाउंट को हटाने (Gmail delete on 1 december) की तैयारी कर रहा है। हालांकि गूगल उन जीमेल अकाउंट को हटाने जा रहा है जो पिछले 2 साल से निष्क्रिय या इनएक्टिव है। अगर आपका कोई ऐसा जीमेल अकाउंट है जिस आपने काफी दिनों से इस्तेमाल नहीं किया है तो उसे एक बार लॉगिन कर लें। गूगल इन एक्टिव अकाउंट्स को हटाने के साथ ही उसमें मौजूद कंटेंट को भी रिमूव कर देगा। गूगल ने इसी साल बताया था कि जो अकाउंट्स बंद पड़े हैं उनके साथ छेड़छाड़ यानी साइबर फ्रॉड होने की संभावना बहुत अधिक होती है। अब फ्रॉड के मामले को रोक लगाने के उद्देश्य से डीएक्टिवेट अकाउंट को हटाने जा रही है। गूगल की तरफ से बताया गया है कि जो अकाउंट बंद पड़े हैं उन्हें हटाने से पहले यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजा जाएगा इसके बाद ही उन्हें हटाया जाएगा। गूगल ने ईमेल भेजना शुरू कर दिया है। अगर कोई भी अपना गूगल अकाउंट दो साल तक इस्तेमाल नहीं करता तो कंपनी उसे डिएक्टिवेट मानती है इसलिए जरूरी है कि हर दो साल में एक बार लॉगिन करें। 


Share This News