

Tp न्यूज़। अब गैस सिलेंडर की कीमतें हर सप्ताह बदलेंगी। दरअसल अब गैस कंपनियां हर हफ्ते गैस सिलेंडर (LPG Gas cylinder Price) के दामों की समीक्षा करने का प्लान बना रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार सार्वजनिक तेल कंपनियां इस तैयारी में तेजी से जुटी हुई हैं। वर्तमान समय तक गैस सिलेंडर रेट्स की समीक्षा हर महीने की जाती है, जिसके बाद कीमतों में बदलाव में इजाफा या कटौती होती है।तेल कंपनियों के अधिकारियों की मानें तो कंपनियों को हो रहे घाटे को कम करने के लिए यह प्लान बनाया गया है। हर महीने समीक्षा के दौरान अगर रेट्स में कटौती होती थी तो कंपनियों को पूरे महीने नुकसान उठाना पड़ता था नई व्यवस्था के जरिए कंपनियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है। साभार
