Thar पोस्ट, बीकानेर। अणुव्रत समिति बीकानेर के तत्वावधान में अर्हम् इंग्लिश अकैडमी प्रांगण में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अणुव्रत समिति बीकानेर के अध्यक्ष भंवर लाल जी गोलछा ने कहा कि वृक्ष ही हमारा प्राण है हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए । कार्यक्रम में संस्था सचिव एवं अणुवृत समिति के परामर्शक सुरेंद्र कुमार डागा ने कहा कि यदि हम हमारे प्रत्येक जन्मदिवस पर एक पेड़ लगाने का संकल्प लें तो वर्तमान में जो ऑक्सीजन की या वायु प्रदूषण की समस्याएं है उससे निजात पाने का इससे सरल तरिका कोई नहीं हो सकता । हमें पेड़ों के संरक्षण पर अत्यधिक ध्यान देना चाहिए । कार्यक्रम में स भंवर लाल जी गोलछा ने कहा कि अणुवृत का अर्थ ही छोटे-छोटे नियमों का पालन करना है हमें भी वृक्षारोपण के द्वारा इन को संरक्षित करने का दृढ़ संकल्प लेना चाहिए ।आज के कार्यक्रम में समिति के बाबूलाल महात्मा , धर्मेंद्र बागवान प्रेम कांकरिया आदि ने अपने विचार रखें । कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय के छात्र विशाल डागा ने किया ।