ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20220726 123123 3 विदेशी पर्यटक सहित दो महिलाओं के साथ गैंगरेप, पुरुषों को नहर में फेंका, एक कि मौत Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट। क्या भारत घूमने आने वाले विदेशी पर्यटक सृरक्षित है ? इसका जवाब है नही। देश के ऐतिहासिक स्थलों के अलावा मुख्य बाजारों में पर्यटक महफूज नही है। कभी लपके तो कभी मनचले। देश के कर्नाटक के कोप्पल जिले में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हम्पी में गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां 6 मार्च की रात को दो महिलाओं के साथ गैंगरेप किया गया और उनके साथ मौजूद तीन पुरुषों को बेरहमी से पीटकर तुंगभद्रा नहर में फेंक दिया गया, जिसमें एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ओडिशा निवासी ‘बीबॉस’ के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य घायल हुए पर्यटक एक विदेश से और महाराष्ट्र से हैं। 

घटना रात 11:00 से 11:30 बजे के बीच की है जब विदेशी पर्यटकों का एक समूह हम्पी घूमने आया था। इस समूह में इजरायली महिला (27 वर्ष), एक भारतीय महिला (29 वर्ष) और तीन पुरुष शामिल थे। सभी पर्यटक एक प्राइवेट होमस्टे में ठहरे थे और घूमने निकले थे।

रात के समय बाइक सवार तीन युवक उनके पास आए और पेट्रोल पंप का पता पूछने लगे। फिर उन्होंने पैसे मांगे, जिस पर पर्यटकों ने 20 रुपये दे दिए, लेकिन आरोपियों ने 100 रुपये की मांग की। जब पर्यटकों ने और पैसे देने से मना किया तो हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया।

दिल दहला देने वाली इस वारदात में हमलावरों ने तीनों पुरुषों की बेरहमी से पिटाई की और तुंगभद्रा नहर में फेंक दिया। जब पुरुष बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, तो दो हमलावरों ने महिलाओं के साथ बलात्कार किया। घायल पुरुषों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि ओडिशा निवासी पर्यटक का शव अगली सुबह बरामद हुआ।

पुलिस ने गंगावती ग्रामीण थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है। हत्या और गैंगरेप जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बेल्लारी रेंज के आईजीपी लोकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


Share This News