





Thar पोस्ट न्यूज। महिलाओं के साथ लगातार अपराध बढ़ रहे है। ब्रिटेन में ए महिला के साथ 2 युवकों द्वारा रेप किए जाने की वारदात सामने आई है। यह घटना ब्रिटेन के वेस्ट मिडलैंड्स में हुई, जहां एक ब्रिटिश सिख महिला के साथ कथित रूप से दोनों युवकों ने यह कहते हुए बलात्कार की घटना को अंजाम दिया कि तुम इस देश की नहीं हो। इसे “नस्लीय रूप से प्रेरित हमला” मानकर जांच की जा रही है।





ब्रिटिश सिख महिला ने लंदन पुलिस को अपनी आपबीती बताई है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ ओल्डबरी सैंडवेल की टेम रोड पर बलात्कार किया गया। पीड़िता ने अपनी उम्र महज 20 वर्ष बताई है। उसने आरोप लगाया है कि हमले के दौरान उस पर नस्लीय टिप्पणी भी की गई, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।