Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। राजस्थान एकाउन्टेन्ट्स एसोसियेशन के जिला अध्यक्ष मुकेश जोशी के द्वारा जिला शाखा बीकानेर की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें ओंकार सिंह जिला सचिव,अमित कुमार छंगाणी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गिरिराजदत्त हर्ष कोषाध्यक्ष,आशीष शर्मा एवं श्री इमरान खान उपाध्यक्ष श्री मदन मेघवाल एवं दुष्यन्त छींपा संयुक्त सचिव, श्रीमती मीतू पोपली महिला सचिव, विकास गहलोत एवं कमल सोलंकी संगठन मंत्री, अजय पुरोहित संगठन प्रवक्ता, राम निवास विश्नोई खेल, कला एवं संस्कृति मंत्री, ओमप्रकाश बेनीवाल को विधि मंत्री नियुक्त किया गया है। साथ ही संरक्षक मण्डल एवं सलाहकार मण्डल का भी गठन किया गया है। नवगठित जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक कल सांय 5 बजे संगठन के राजीव गांधी मार्ग स्थित कार्यालय पर रखी गई है।
जेईई में सिंथेसिस के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
Thar पोस्ट। पुरानी शिवबाड़ी रोड़ स्थित सिंथेसिस कोचिंग के निदेशक मनोज कुमार बजाज के अनुसार जेईई मैन के जून एटैम्प्ट में संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है जिसमें 12वीं के साथ स्नेह राठी ने 99.311 पर्सेन्टाइल अंक प्राप्त किए हैं। इनके पिता ओमप्रकाश व्यवसायी व माता इंद्रा देवी गृहणी है। तुषार चंदन ने भी 12वीं के साथ 99.21 पर्सेन्टाइल प्राप्त किए है। इनके पिता धनराज मेघवाल लैब टेक्निशियन व माता मूमल गंधेर अध्यापिका है। इनके अलावा 12वीं के साथ अन्य उच्च अंक वाले विद्यार्थियों में देवकिशोर व्यास ने 97.80, अनम सुथार ने 96.57, तनव सुथार ने 96.20, अर्णव गोस्वामी ने 94.10, पर्सेन्टाइल प्राप्त किए है।
98 पर्सेन्टाइल से अधिक अंक प्राप्त करने वालों में रिया शर्मा, देशनोक के योगेश देपावत, आयुष चौहान, शिवराज बिश्नोई, सुचिता कुमारी है। इसी प्रकार 97 से अधिक अंक प्राप्त करने वालों में अंशुमान सिंह, बज्जू के रवि चारण, श्रीगंगानगर की जांशी बिश्नोई, संगीता बिश्नोई, नेहा गोदारा, नागौर की अक्षिता बेनीवाल, मानसी सेवग है। ऐसे ही अंक 96 से अधिक अंजली चारण, रक्षा सिद्ध, अमित कुमार हैं तथा अन्य उच्च अंक प्राप्त करने वालों मंे प्रियांशु देपावत, वैभव चारण, नागौर के बेगाराम और निखिल राजपुरोहित है।
विद्यार्थियों ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, सिंथेसिस के गुरूजनों और ईश्वर के आशीर्वाद को दिया। सभी गुरूजनों ने बच्चों को जुलाई में सैकंड एटैम्प्ट के लिए कठोर परिश्रम की सलाह दी और उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।
पुष्करणा समाज की विभूतियों का होगा सम्मानThar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग पुष्करणा दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह आयोजित करेगी। जिसको लेकर एक बैठक आयोजित ब्रह्म बगेचा में राष्ट्रीय अध्यक्ष बी जी बिस्सा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तय किया गया कि 9 अगस्त को होने वाले इस आयोजन में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर समाज का नाम रोशन करने वाले होनहारों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही खेलकूद राजकीय सेवा में चयनित होकर कार्यग्रहण करने वालों,75 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के समाज के गणमान्यों व दम्पतियों,समाज के लिये उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों व देश व विदेश स्तर पर समाज के नाम का परचम फहराने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिये 31 जुलाई तक नाम मांगे गये है। बैठक में सुभाष जोशी,वीरेन्द्र किराडू,विजय आचार्य,केशव प्रसाद बिस्सा,मनोज व्यास,दिनेश चूरा,मनमोहन पुरोहित उपस्थित रहे। इसके लिये इच्छुक अपने नाम 8560002753,9828434041,9468768535 के वाटसएप नंबर पर भेज सकते है।
Thar पोस्ट। अर्पण सेवा समिति द्वारा रतन बिहारी पार्क एवं भ्रमण पथ आदि स्थानों पर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए अर्पण सेवा समिति का अध्यक्ष राजकुमार भाटिया ने बताया कार्यक्रम में डॉपवन दाधीच, डॉक्टर कप्तान चंद्र चारण ,मुकेश किंगर छः न्याति ब्राह्मण महासभा के कोषाध्यक्ष जय दयाल पंचारिया आदि उपस्थित रहे इस अवसर पर डॉ पवन दाधीच डॉ कप्तान चंद्र चारण जय दयाल पंचारिया ने पर्यावरण पर अपने विचार रखें।

गुरू पूर्णिमा पर गणेश धोरा स्थित श्रीगणेश मंदिर पर होगा विशेष आयोजन
Thar पोस्ट बीकानेर। गुरू पूर्णिमा पर्व पर 13 जुलाई को श्रद्धेय गुरूदेव शिव भगवान के सान्ध्यि में गुरू गणेश धोरा भीनासर में विशेष पर्व मनाया जायेगा।
श्री गणेश मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्री गुरू गणेश का विशेष श्रृंगार, पूजन, महाआरती, हवन एवं महाप्रसाद वितरण किया जायेगा। साथ ही भगवान श्री गणेश मंदिर पर रंग-बिरंगी रोशनी से विशेष सजावट की जायेगी। इस दौरान रात्रि को शहर के प्रतिष्ठि कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी।