Thar पोस्ट, न्यूज। पुलिस की तमाम कार्रवाई के बाद भी बीकानेर में ‘ घोड़ी कूद रही है’ यानि जुआ दब कर खेला जा रहा है। पिछले कुछ ही दिनों में अनेक लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। बीकानेर के परकोटे में दीपावली पर जुआ खेलना एक परंपरा रही है। वहीं अब बीकानेर भर में जुआ खेला जा रहा है। परकोटे के अलावा गंगाशहर में भी जुआ सट्टा चलता है। क्रिकेट मैचों पर भी लगता है। ताज़ा मामले के अनुसार दीपावली पर जुआ-सट्टा पर कार्रवाई करते हुए बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यहां सदर पुलिस ने एक होटल में जुआ खेल रहे युवकों को गिरफ्तार करने के साथ ही चार लाख रुपए बरामद किए हैं। पिछले लंबे अर्से में पहली बार इतनी बड़ी राशि जुआरियों से बरामद की गई है। हालांकि गंगाशहर पुलिस ने शनिवार काे ही एक अन्य कार्रवाई में 26 हजार रुपए की राशि जब्त की।सदर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में शनिवार दोपहर एमएन अस्पताल के पास होटल बहादुर विलास में छापा मारा। इस दौरान एक कक्ष में कुछ युवक होटल खेल रहे थे। पुलिस ने यहां से सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे चार लाख तीन हजार 350 रुपए बरामद किए गए हैं। जुआ खेल रहे इन सातों युवकों को गिरफ्तार करने के बाद ये मुंह छिपाते रहे। पुलिस थाने में इनके फोटो खींचने लगे तो सभी ने हाथों से अपने चेहरों को छिपा लिया। बीकानेर सीओ सदर शालिनी बजाज के निर्देशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बजाज ने एक दिन पहले ही बीकानेर में कार्य संभाला है।