Thar पोस्ट। सामूहिक आत्महत्या के बाद आज सभी 5 शव का अंतिम संस्कार किया गया। वैद्य मघाराम कॉलोनी में बने श्मशान घाट पर शुक्रवार को शवों के अंतिम संस्कार के लिए जगह कम पड़ गई। हनुमान सोनी और उसकी पत्नी विमला के साथ ही तीन बच्चों के शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए दो अलग-अलग जगह चितायें लगानी पड़ी। माता-पिता को कुछ दूरी पर विदाई दी गई। पांच शवों के अंतिम संस्कार के दौरान पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। गुरुवार की शाम पांच शवों अंत्योदय नगर के बी ब्लॉक स्थित
किराए घर से पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाए गए थे। शुक्रवार सुबह इन शवों को पीबीएम अस्पताल के डॉक्टर्स की टीम ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद एक साथ पांच
अलग-अलग एम्बुलेंस में शवों को चौंखूटी रेलवे क्रासिंग के पास स्थित हनुमान सोनी के भाई के घर पहुंचाया गया। जहां परम्परा की औपचारिकता की गई और वहीं से गाड़ियों में शवों वैद्य मघाराम कॉलोनी के पास स्थित श्मसान घाट पहुंचाया गया। रिश्तेदारों ने मुखाग्नि दी। यहां पहले से पांच अलग-अलग जगह अंतिम संस्कार की व्यवस्था थी। रात को ही डॉक्टर्स का बोर्ड बना दिया गया।