Thar post न्यूज। आजादी के अमृत महोत्सव में बीकानेर के श्रीगंगानगर रोड पर बीछवाल स्थित भीखाराम चांदमल शोरूम पर तिरंगा कलर से शोरूम को सजाया गया। इस अवसर पर आने वाले ग्राहकों का स्वागत किया जाएगा। शोरूम में बैलून, झंडियों और फ़रियों को देखकर उपभोक्ता भी आष्चर्यचकित हों ऐसे प्रयास किये गए है। मैनेजर पीआर ज्ञान गोस्वामी के अनुसार बंगाली, देशी घी, काजू कतली, छपन भोग थाली, विशेष प्रकार के विभिन लड्डू की वैरायटी, छेन्ना की मिठाई, भुजिया, पापड़, स्नेक्स में छोला भटूरा, दही भाला, राज कचोरी, पिचका, डोसा, पाव भाजी सहित नमकीन वेरायटी भी शोरूम पर उपलब्ध रहेगी। **
Thar पोस्ट बीकानेर। जिला फुटबाल संघ की वर्ष 2022-2026 की नई कार्यकारिणी के चुनाव असाधारण सभा की बैठक में रविवार को सम्पन्न हुए। अध्यक्षता राजस्थान फुटबाल स ंघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से भरत पुरोहित को अध्यक्ष,अमीन मोहम्मद चौहान,रहमत अली,अमित व्यास को उपाध्यक्ष,अरविन्द सिंह राठौड को सचिव,समीर बरूआ,दीवान सिंह व मोहम्मद अकरम संयुक्त सचिव चुने गये। वहीं रघुवीर सिंह,देवेन्द्र सिंह,शोएब खांन,दीपेन्द्र सिंह मोहिल तथा सवाई सिंह कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए। बैठक में मेघसिंह राठौड़,भीम सिंह भाटी,मदनलाल,विक्रम सिंह राजवी,उमाशंकर जोशी,परिक्षित स्वामी,भैरूरतन ओझा,पवन कुमार,सदन बोहरा उपस्थित हुए। इस मौके पर राजस्थान फुटबाल संघ के पर्यवेक्षक के रूप में राजेन्द्र सिंह,राजस्थान खेल परिषद के अधिकारी के रूप में नरपत सिंह व जिला फुटबाल संघ के निर्वाचन अधिकारी के रूप में गिरीश चंद्र दुबे मौजूद रहे। संचालन जिला किक्रेट संघ के अध्यक्ष अशोक ओहरी ने किया।