Thar पोस्ट, न्यूज। देश मे बंटवारे की दुखद विभीषिका स्मृति प्रदर्शनी 14 अगस्त सोमवार को बीकानेर के रेलवे स्टेशन पर लगेगी। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर रेलवे स्टेशनों एवं रेल परिसरों में प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी बीकानेर के अलावा हिसार, सिरसा, भिवानी, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सूरतगढ़, चूरू और सादुलपुर स्टेशनों पर भी लगाई जायेगी।
बीकानेर :
स्थान: रेलवे स्टेशन
समय: दिनांक 14.08.23 प्रातः 10:00 बजे