


Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। यहां सूरसागर तालाब के पास धोबीधोरा इलाके में एक गाय ने अनेक लोगों पर हमला बोल दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर एक गाय ने पहले एक दंपती को बाइक से नीचे गिराया। इसके बाद एक युवती पर भी हमला बोल दिया। इस बीच वहां पाटे पर बैठे लोग उसे छुड़ाने पहुंचे। लेकिन गाय कई देर तक हमला करती रही। युवती के शरीर पर चोटे आई है। उल्लेखनीय है कि इसी इलाके में आवारा कुत्तों ने भी लोगों को निशाना बनाया था। आवारा पशुओं की चपेट में आने की बार बार हो रही घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने रोष व्यक्त किया है।







