ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20241023 101608 34 तिरुपति मंदिर में भगदड़ मचने से 4 लोगों की मौत Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। तिरुपति मंदिर में भगदड़ मचने से 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे पर सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दुख व्यक्त किया है। टीटीडी के चेयरमैन बीआर नायडू ने भी हादसे पर खेद जताया है। उन्होंने लोगों से संयम बरतने की अपील की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हजारों श्रद्धालु वैकुंठ द्वार पर दर्शन टोकन लेने के लिए कतारों में लगे थे। जब लोगों को बैरागी पट्टीडा पार्क में कतार में लगने की अनुमति दी गई, अचानक भगदड़ मचने से अफरातफरी का माहौल बन गया।

मृतकों में एक महिला भी शामिल है, जिसका नाम मल्लिका बताया जा रहा है। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। जिनको घायल तिरुपति के रुया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तिरुपति में वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए 10 दिन खोले गए हैं। जिसके चलते टोकन लेने हजारों लोगों की भीड़ बुधवार को मंदिर में जुटी थी। टोकन वितरित करने के लिए कई काउंटर बनाए गए हैं। लेकिन हजारों की भीड़ के आगे ये काउंटर कम पड़ गए। हादसे की सूचना के बाद तिरुपति पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को नियंत्रित किया। टोकन की लाइन में लगभग 4 हजार लोग लगे थे। वहीं, हादसे के बाद मंदिर समिति के चेयरमैन बीआर नायडू ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।


Share This News